पटना : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता 2 लाख घूस लेते गिरफ्तार, अन्य ठिकानों पर चल रही छापेमारी 

    पटना : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता 2 लाख घूस लेते गिरफ्तार, अन्य ठिकानों पर चल रही छापेमारी 

    पटना(PATNA): पटना में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को निगरानी ने दो लाख घूस लेते गिरफ्तार किया है.  जिसके बाद उसके आवास पर छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपए नगद मिले हैं जबकि एक बैग में 500 और 2000 के नोट भरे पड़े हैं. निगरानी को शक है कि इस बैग में नोटों की संख्या 2 करोड़ के आसपास होगी. निगरानी को छापेमारी में कई कागजात, बैंक अकाउंट सहित कई संपत्ति के कागजात मिले हैं. एक कमरे को अभी खोला नहीं गया इसे भी  निगरानी की टीम खोलेगी, निगरानी की टीम ने संजीत कुमार के ठिकानों पर पूरी रात छापेमारी की है. प्रारंभिक जांच पड़ताल में संजीत कुमार के पास अकूत संपत्ति का पता चला है, छापेमारी आज भी जारी रहेगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news