Patna Breaking: डबल मर्डर केस में चौकानेवाला खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें क्यों की गई थी हत्या

    Patna Breaking: डबल मर्डर केस में चौकानेवाला खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें क्यों की गई थी हत्या

    पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना से मंगलवार को एक बहुत ही दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई थी. जहां घर में घुसकर बदमाशों ने बुज़ुर्ग दंपत्ति की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी थी. यह पूरा मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर रोड नंबर 2 स्थित मकान नंबर 62 का है. जहां 70 साल के एनके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुजाता दोनों की हत्या कर दी गई.वहीं इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे पटना में सनसनी फैल गई थी. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, जिसमें पुलिस ने 72 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर लिया है.

    पढ़ें पूरा मामला

    वहीं इस डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 72 हजार कैश और सोने के कंगन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.वहीं जानकारी के मुताबिक हत्या अवैध संबंध में की गई है.बताया जा रहा है कि 61 बर्षीय बुजुर्ग महिला का 33 साल के अमित से अवैध संबंध था.मंगलवार के दिन महिला ने अमित को अपने घर बुलाया था, इसी क्रम में महिला के पति घर पर आ गये, और दोनों को आपत्तिजनक हालत  में देख लिया, जिसके बाद महिला और अमित ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं इसके बाद आरोपी अमित ने पुलिस से बचने के लिए महिला की भी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी.आपको बताये कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. बताया जा रहा है आरोपी अमित किराने का दुकान चलाता है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news