इंटरकास्ट मैरिज से नाराज लड़के के बाप के सीने में धधक रही थी आग,7 साल बाद लड़की की मां से ऐसे निकाला बदला 

    इंटरकास्ट मैरिज से नाराज लड़के के बाप के सीने में धधक रही थी आग,7 साल बाद लड़की की मां से ऐसे निकाला बदला 

    औरंगाबाद(AURANGABAD):बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देनेवाली खबर सामने आई है. जहां ऑनर किलिंग जैसी मानसिकता ने एक औरत की जान ले ली.आरोप है कि एक शख्स ने अपनी ही समधन की पीट-पीटकर हत्या कर दी.वजह बनी 7 साल पुरानी इंटरकास्ट शादी, जिसे वो अब तक पचा नहीं पाया था.

    पढ़ें कहां का है पूरा मामला

    घटना औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र की है.मृतका की पहचान संगीता देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 7 साल पहले अपनी बेटी की इंटरकास्ट शादी को लेकर विवादों में थी. बताया जा रहा है कि उनकी बेटी ने प्रेम विवाह किया था, जो जाति से अलग था. इस शादी के बाद दोनों परिवारों में रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे.

    इस वजह से शुरु हुआ विवाद

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संगीता देवी अपनी बेटी के पास ससुराल में ही रह रही थी. करीब 5 महीने पहले ही वह अपने नाती-नतिनों के साथ ससुराल लौटी थी. वहीं, सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों समधी-समधन के बीच कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई.आरोप है कि लड़की के ससुर ने संगीता देवी को लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा. जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक उनकी हालत नाजुक हो चुकी थी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    नगर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.आरोपी समधी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।.परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.मृतका के बेटे ने आरोप लगाया है कि लड़की की शादी को लेकर शुरू से ही उसके ससुराल वाले विरोध में थे. अक्सर मां को ताने दिए जाते थे और मारपीट की धमकी मिलती थी, उन्होंने यह भी कहा कि समाज में जातिगत भेदभाव अब भी इतना गहरा है कि एक मां को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news