एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी नवीन यादव गिरफ्तार, 13 गंभीर मामलों में था फरार

    एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी नवीन यादव गिरफ्तार, 13 गंभीर मामलों में था फरार

    भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर नवगछिया पुलिस और एसटीएफ (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.जहां नवगछिया पुलिस जिला के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक लाख के इनामी कुख्यात अपराधी नवीन यादव को हिमाचल प्रदेश के शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह गिरफ्तारी STF और नवगछिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संभव हो सकी प्रेस वार्ता में नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि नवीन यादव गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव का निवासी है और बीते पांच वर्षों से फरार चल रहा था उस पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 13 संगीन आपराधिक मामले दर्ज है

     13 गंभीर मामलों में था फरार

    आपको बताये कि वह शिमला में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था और पुलिस की निगाहों से बचने की लगातार कोशिश कर रहा था. नवीन यादव पर अप्रैल 2020 में हुए राजधर यादव हत्याकांड का भी आरोप है. इस जघन्य वारदात में उसकी पत्नी रिंकी देवी के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस मामले में नवीन यादव के भाई कुख्यात अपराधी छोटू यादव और पिता रामरत्ती यादव को नवगछिया न्यायालय से सजा मिल चुकी है, जबकि नवीन यादव फरार चल रहा था.

    पढ़ें पुलिस ने क्या कहा

    एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि यह अपराधी नवगछिया जिला के लिए एक चुनौती बन चुका था. इसे STF की मदद से दबोच लिया गया है इसके विरुद्ध कई थानों में हत्या और डकैती की प्राथमिकी दर्ज है और यह लंबे समय से पुलिस की नजर से बचता आ रहा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि इससे कई लंबित मामलों के खुलासे में मदद मिलेगी और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को भी बल मिलेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news