बिहारवासियों को नीतीश की सौगात, 115 करोड़ की लागत से बनेगा रिवर फ्रंट, हरिद्वार से भी सुंदर होगा सिमरिया धाम


बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहारवासियों को सीएम नीतीश कुमार आज बडी सौगात देगें. बेगूसराय के सिमरिया घाट का सौंदर्यीकरण के साथ घाटों का निर्माण 114.97 करोड़ की लागत से होंगा. पर्यटन विभाग की योजना को जल संसाधन विभाग पूरा करेगा. सीएम नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जल संसाधन मंत्री संजय झा भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.

सिमरिया धाम को हर की पौड़ी हरिद्वार से भी सुंदर बनाने की योजना
इस योजना के तहत कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण सिमरिया में कराया जाएगा. प्राचीन काल से ही यहां कल्पवास मेला लग रहा है. नीतीश कुमार ने साल 2022 में कल्पवास मेले का भ्रमण किया था. वहीं सिमरिया धाम के विकास से पर्यटन और रोजगार बढ़ेंगे. जिससे लोगों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. बिहार सरकार ने सिमरिया धाम को हर की पौड़ी हरिद्वार से भी सुंदर बनाने की योजना बनाई है.
4+