कुछ नहीं कर रही है नीतीश कुमार की सरकार : राबड़ी देवी ने नीट छात्रा मामले पर साधा निशाना

    कुछ नहीं कर रही है नीतीश कुमार की सरकार : राबड़ी देवी  ने नीट छात्रा मामले पर साधा निशाना

    पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में आज महागठबंधन के विधायकों ने बिहार विधान परिषद के बाहर जमकर हंगामा किया. बिहार में महिलाओं और लड़कियों के हो रहे अत्याचार को लेकर हंगामा किया और कहां की नीतीश कुमार को होश में आना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार कुछ नहीं कर रही है. नीट छात्र के मामले को लेकर आज बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा प्रदर्शन हुआ.

    पूरे मामले में की गई है लीपापोती

    राबड़ी देवी ने कहा कि सीधे तौर पर पूरे मामले में नीट के मामले में लीपापोती की गई है और अब सीबीआई को मामला दिया गया है. कुछ नहीं होगा उन्होंने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं है. राबड़ी देवी का बड़ा बयान उन्होंने कहा कि नीट मामले में सरकार का कोई आदमी है सरकार का मंत्री है या मंत्री का कोई बेटा होगा. इसीलिए पूरे मामले में लीपापोती की गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news