संपूर्ण क्रांति दिवस पर नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि, राजकीय समारोह में राज्यपाल भी हुए शामिल

    संपूर्ण क्रांति दिवस पर नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि, राजकीय समारोह में राज्यपाल भी हुए शामिल

    पटना(PATNA): आज संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की. यह श्रद्धांजलि पटना के गांधी मैदान के समीप आयोजित एक राजकीय समारोह के दौरान दी गई.

    संपूर्ण क्रांति दिवस की शुरुआत जयप्रकाश नारायण ने 5 जून 1974 को की थी

    समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत बिहार सरकार के कई मंत्रीगण शामिल हुए. इस मौके पर सभी ने लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी जयप्रकाश नारायण के विचारों को याद किया और उन्हें नमन किया.संपूर्ण क्रांति दिवस की शुरुआत जयप्रकाश नारायण ने 5 जून 1974 को की थी, जब उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और तानाशाही के खिलाफ एक निर्णायक आंदोलन का आह्वान किया था. यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news