बिहार के गया जी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पितरों का किया तर्पण

    बिहार के गया जी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पितरों का किया तर्पण

    गया(GAYA):देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष महासंगम 2025 के मौके पर गयाजी पहुंची.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों को आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए शनिवार को पिंडदान तर्पण का कर्मकांड पूरा करने के लिए गयाजी के विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर में पिंडदान तर्पण करने के लिए गयाजी पहुंची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच विष्णुपद मंदिर लाया गया.

     राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने किया पितरों का तर्पण

     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सुरक्षा की दृष्टि से गयाजी आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रूट मैप तैयार की गई है.आगमन वाली रूट मैप के लिंक सड़क पर कई स्थानों पर ब्रैकेटिंग पूरी तरह से कर आवागमन बंद कर दी गई है.उनके साथ गयाजी डीएम शशांक शुभंकर, गयाजी एसएसपी आनंद कुमार साथ में मौजूद हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन पर गयाजी जिले के तमाम आलाधिकारी को प्रतिनियुक्ति की गई है.साथ में डीएम और एसएसपी साथ- साथ में चल रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news