चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, पेंशन योजना में भारी बढ़ोतरी, अब 400 की जगह मिलेंगे 1100

    चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, पेंशन योजना में भारी बढ़ोतरी, अब 400 की जगह मिलेंगे 1100

    पटना(PATNA):आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने राज्यवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को प्रति माह 1100 रुपये की पेंशन दी जाएगी.पहले यह राशि 400 रुपये प्रति माह थी.

    पेंशन योजना में भारी बढ़ोतरी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम राज्य के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है.नई दरों के अनुसार पेंशन की राशि जुलाई महीने से लागू की जाएगी और प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में यह राशि हर महीने की 10 तारीख को भेजी जाएगी.सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस योजना से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा.पेंशन की इस बढ़ी हुई राशि से न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, बल्कि उनके आत्मसम्मान और स्वतंत्र जीवन जीने की क्षमता भी बढ़ेगी.

    विपक्षी दलों ने इस कदम को ‘चुनावी स्टंट’ करार दिया है

    बताते चले कि चुनावी माहौल में लिया गया यह निर्णय सामाजिक न्याय के एजेंडे को मजबूत करता है और सरकार की लोकलुभावन नीतियों का हिस्सा है. हालांकि, विपक्षी दलों ने इस कदम को ‘चुनावी स्टंट’ करार दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news