दलित नेता राकेश पासवान की हत्या पर बवाल, समर्थकों ने थाना के अंदर की तोड़फोड़, तीन पुलिस वैन क्षतिग्रस्त

    दलित नेता राकेश पासवान की हत्या पर बवाल, समर्थकों ने थाना के अंदर की तोड़फोड़, तीन पुलिस वैन क्षतिग्रस्त

    हाज़ीपुर (HAZIPUR) : लालगंज में दलित नेता राकेश पासवान की हत्या के बाद उनके समर्थक काफी आक्रोशित हैं. इसे लेकर लोगों ने इलाके में जमकर बवाल मचाया हुआ है. उपद्रवियों ने बाजार और थाने में तोड़फोड़ की है. मामला इतना उग्र हो गया कि पुलिस को दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी. हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को चौक चौराहे पर तैनात किया गया. लोगों ने थाने के अंदर तोड़-फोड़ की. दुकानों के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए. इतना ही नहीं लालगंज थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार की स्कॉर्पियों गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर पोखर में फेंक दिया. जिसके बाद है और डीएम एसपी खुद लालगंज में गश्त लगा रहे हैं.

    घर भागकर पुलिस ने बचाई जान

    लालगंज में दर्जनों जगहों पर तोड़फोड़ हुई है जिसे लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है. कई घंटों तक उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया जिसे लेकर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर कैंप किया जा रहा है. थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि भारी मात्रा में उपद्रवी पहुंचे थे और थाना को भी जलाने का प्रयास किया. हम लोग भाग कर घर चले गए. लोग लाठी डंडा लिए हंगामा मचा रहे थे. वही भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर मामले को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है पुलिस मौके पर कैंप कर रही है.

    क्या है पूरा मामला

    राकेश पासवान नाम के दलित नेता की अपराधियों ने घर में गुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पूरे जिले में बवाल मच गया. आपको बता दें कि राकेश पासवान अंबेडकर जयंती की तैयारियों में लगे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनको मौत के घाट उतार दिया.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news