बिहार की राजनीति में नई करवट: AIMIM ने RJD-कांग्रेस से गठबंधन की पहल की

    बिहार की राजनीति में नई करवट: AIMIM ने RJD-कांग्रेस से गठबंधन की पहल की

    Bihar Politics: बिहार की सियासत एक बार फिर अहम मोड़ पर है. सीमांचल क्षेत्र में 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद (RJD) को बड़ा झटका देने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अब उन्हीं पार्टियों के साथ गठबंधन की तैयारी में है. यह राजनीतिक समीकरण राज्य की आगामी राजनीति पर गहरा असर डाल सकता है.

    AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा की  "सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखने के लिए एक बड़े गठबंधन की जरूरत है. इसी सोच के तहत हमने राजद और कांग्रेस से बातचीत शुरू की है." हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय राजद और कांग्रेस को लेना है.

    सीमांचल में AIMIM की पकड़

    2020 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने सीमांचल की पाँच सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था. यह क्षेत्र मुस्लिम बहुल होने के कारण पारंपरिक रूप से राजद और कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. AIMIM की इस सफलता ने विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर दी थी और इसने क्षेत्रीय समीकरण बदल दिए थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news