मुजफ्फरपुर: बैंक लूटकांड के अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, कई पुलिसवाले घायल, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में चलाई गोलियां   

    मुजफ्फरपुर: बैंक लूटकांड के अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, कई पुलिसवाले घायल, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में चलाई गोलियां   

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार में आये दिन अपराधियों की ओर से पुलिस के जवानों पर हमला करने और मारपीट की खबरे आती रहती है, वहीं रविवार के दिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ही ऐसी ही खबर सामने आई. जहां बैंक लूटकांड के अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस के साथ अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जिसमे कई पुलिस के जवान घायल हो गये. वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, और एक अपराधी का इनकाउंटर कर दिया.   

    लूटी गईं राइफल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है 

     इस इनकाउंटर में कांटी साइन निवासी कुख्यात अपराधी रंजन पटेल को गोली लगी, जिसमे गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.वहीं पुलिस ने बैंक लूट प्रयास के दौरान लूटी गईं राइफल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.एसएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 23 फरवरी को कांटी थाना क्षेत्र में पीएनबी बैंक में लूट का असफल प्रयास किया गया था. इसमें गार्ड को गोली मारकर राइफल की लूट कर ली गई थी.  

     गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

     वहीं इस मामले में कल शाम पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया था , उसी की निशानदेही पर आज सुबह चार बजे कांटी इलाके के मधुकर छपरा के चवर में छापेमारी की गई, जहां अपराधी छुपे हुए थे. अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी.आत्म रक्षा में पुलिस फायरिंग की गई जिससे एक अपराधी घायल हो गया है.घायल अपराधी के पास से लूटी गई राइफल और गोलियां बरमाद कर ली गई है.                                                                                                           


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news