मुजफ्फरपुर: तुर्की दुष्कर्म कांड में आया बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

    मुजफ्फरपुर: तुर्की दुष्कर्म कांड में आया बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

    मुजफ्फरपुर(MUZAFARPUR): बिहार के तुर्की में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था.अब इस सनसनीखेज मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है.जहामं मुख्य आरोपी ने पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर से आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया है.आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार दबिश दे रही थी अंततः आरोपी ने स्थानीय थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.

    आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस

    पुलिस अब उससे कड़ी पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में और कौन-कौन शामिल था.घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर थी और उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था. मामले को लेकर राज्य भर में आक्रोश था और कई सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.पुलिस ने कहा है कि हम आरोपी को हिरासत में लेकर गहराई से पूछताछ कर रहे है.यह आत्मसमर्पण पुलिस की लगातार कार्रवाई और जनता के दबाव का नतीजा माना जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news