राजधानी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: कार से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने दागी ताबड़तोड़ गोलियां 

    राजधानी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या: कार से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने दागी ताबड़तोड़ गोलियां 

    दानापुर(DANAPUR): पटना के दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में इन दोनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार तेजी से बढ़ रहा है. जिसके कारण पटना पुलिस सवालों को लेकर कटघरे में खड़े हैं. पिछले दो दिन में चार हत्या से राजधानी के लोग दहशत में आ गए हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक काली मंदिर के नजदीक की है. बताया जा रहा है कि बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों को भून डाला.  आसपास के लोग इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाका में सनसनी का माहौल कायम है. 

    गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार 

    घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.  मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर भानू पासवान के रूप में हुई है, जो कि खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी देते हुए भानू पासवान के साला चितरंजन पासवान ने बताया कि भानू पासवान (40) गुरुवार की देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि घर के कुछ दूरी पर गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही घर पहुंचने वाले थे. इसी क्रम में नयानचक काली मंदिर के नजदीक पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां भाग दी. गोली लगते ही भानू पासवान वहीं गिर पड़े. इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. 

    दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री दीक्षा ने क्या कहा 

    दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री दीक्षा ने बताया कि खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक में भानु पासवान व्यक्ति को गोली मारकर हत्या हुई है, घटनास्थल से खोखा भी बरामद हुई है. पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी को भी खंगालना शुरू कर दिया है. हत्या का कारण स्पष्ट अभी तक नहीं हो पाया है. जल्द ही हत्याकांड का उद्वेदन कर लिया जाएगा. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news