हत्याकांड के आरोपी सनकी ने 3 बेटियों सहित पत्नी का रेता गला, अपनी भी ली जान

    हत्याकांड के आरोपी सनकी ने 3 बेटियों सहित पत्नी का रेता गला, अपनी भी ली जान

    खगड़िया(KHAGADIYA): आए दिन बिहार राज्य से अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहता है. जिसको देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. एक ऐसा ही मामला बुधवार को सामने आया. जिसको देखकर लोगों का सिर चकरा गया. दरअसल एक सनकी पिता ने अपनी सनक मिटाने के लिए अपने तीन बेटियों का गला रेत दिया, वहीं  अपनी पत्नी की भी गला काटकर अपने फांसी के फंदे से झूल गया. जिसमें पत्नी तीन बेटियों और आरोपी पिता की मौत हो गई. वहीं एक साथ 5 लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है.

    सनकी ने पत्नी सहित 3 बेटियों की ली जान

    आपको बताये कि ये पूरा मामला खगड़िया के मानसी थाना इलाके के एकनिया गांव की है. औरोपी मुन्ना यादव हत्याकांड के एक मामले में फरार चल रहा था. देर रात को जब वो घर आया, तो किसी बात को लेकर पत्नी और बेटी से कहासुनी हो गई. जिसके बाद बारी-बारी से मुन्ना यादव ने पहले अपनी तीन बेटियों का गला रेत कर हत्या कर दिया. इसके बाद पत्नी की भी हत्या कर दी. और बाद में अपने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

    4 लोगों की हत्याकर अपने भी लगाई फांसी

    वहीं इस पूरे मामले की जानकारी एसपी अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी दी. एसपी ने कहा कि जिस समय मुन्ना यादव ने इस घटना को अंजाम दिया. उसके दो पुत्र भी छत पर सो रहे थे. लेकिन पिता की करतूत देखकर वहां से फरार हो गए. और शायद इसी वजह से उनकी जान बच पाई. एसपी अमितेष कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए भागलपुर से एफएसएल की टीम बुलाई गई है. और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news