मुंगेर: बेरहम भाभी ने धारदार चाकू से की देवर की हत्या, इसी साल 30 मई को हुई थी देवर की शादी, पढ़ें हत्या की वजह

    मुंगेर: बेरहम भाभी ने धारदार चाकू से की देवर की हत्या, इसी साल 30 मई को हुई थी देवर की शादी, पढ़ें हत्या की वजह

    मुंगेर(MUNGER):बिहार के मुंगेर जिला से एक कलयुगी भाभी की करतूत सामने आई है. जहां धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर में भाभी ने अपने ही देवर की चाकू मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान अदलपुर निवासी उपेंद्र मंडल के 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अभिषेक कुमार की शादी इसी वर्ष 30 मई को को हुई थी.

    घटना की वजह बिजली का विवाद है

    जानकारी के मुताबिक मृतक अपने 6 भाइयों में चौथे नंबर था. जिसे तीसरे भाई निवास मंडल की पत्नी सोनी कुमारी ने चाकू मार दिया. घटना की वजह बिजली का विवाद है. मृतक के पिता उपेंद्र मंडल ने बताया कि निवास मंडल का अपना निजी बिजली कनेक्शन है. बाकि पांच भाई एक साथ रहते हैं. बुधवार को अभिषेक ने अपना पंखा चलाया तो आरोपित भाभी सोनी कुमारी ने मृतक पर अपने बिजली कनेक्शन में बायपास कर पंखा चलाने का आरोप लगाया. इसके बाद मृतक किसी वजह से अपनी पत्नी को गाली दे रहा था, जिससे आरोपी भाभी को लगा कि मृतक उसे ही गाली दे रहा है. इस पर वह छिपाकर चाकू निकाली और देवर को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया.

    फिलहाल आरोपी महिला फरार 

    वहीं परिजनों ने बताया कि सोनी देवी पूर्व में अपने पति का भी सिर फोड़ दी थी.जिसमे पति को अठारह टांका लगा था. वही आरोपी महिला का पति मुंबई में काम करता था. इस मामले में धरहरा थानाध्यक्ष पप्पन  कुमार ने बताया कि घटना की जांच  की जा रही है, फिलहाल आरोपी महिला फरार है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news