मोतिहारी: सदर कोर्ट के हाजत से ग्रिल काट फरार हुए दो बंदी, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

    मोतिहारी: सदर कोर्ट के हाजत से ग्रिल काट फरार हुए दो बंदी, सुरक्षाकर्मियों में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

    मोतिहारी(MOTIHARI):मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय में उस समय हलचल मच गई, जब सदर कोर्ट के हाजत से दो बंदी ग्रिल काट फरार हो गए. ग्रिल काटने के बाद चार गमछा को एकसाथ जोड़कर दूसरे मंजिल से दोनों उतरे और कोर्ट के पीछे टूटे हुए बाउंड्री को फांदकर फरार हो गए. दोनों बंदियों के हाजत से फरार होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए.

    एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

    वहीं फरार बंदियों को तलाश करने के दौरान हाजत के पीछे के जंगल से एक कैदी को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया, जबकि फरार दूसरे बंदी की तलाश जारी है. पकड़ा गया बंदी अरुण सहनी है. वहीं अरविंद ठाकुर फरार है.

    पुलिस फरार कैदी की तलाश में छापेमारी कर रही है

    बताया जा रहा है कि फरार अरविंद ठाकुर हत्या के एक मामले में वर्ष 2022 से जेल में बंद था. वहीं अरुण मारपीट के मामले के जेल गया था. दोनों मामले अभी ट्रायल में हैं. पुलिस फरार अरविंद के तलाश में छापेमारी कर रही है.

    पढें पुलिस ने मामले में क्या कहा

    मोतीहारी सदर एसएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि कोर्ट हाजत का ग्रिल काटकर दो कैदी भागे थे. जिसमें से एक गिरफ्तार हो गया है. दूसरा फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी और साथ हीं डीएसपी स्तर के अधिकारी से इस मामले में जांच करायी जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news