मोतिहारी : फाइनेंस कर्मी लूटकांड  मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, लूट के पैसे सहित कई समान बरामद

    मोतिहारी : फाइनेंस कर्मी लूटकांड  मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, लूट के पैसे सहित कई समान बरामद

    मोतिहारी (MOTHIHARI) : फाइनेंस कर्मी लूट कांड  मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 2 दिन के अंदर इस केस को सुलझा दिया है. इस मामले में चार अपराधियों को एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,चोरी का एक बाइक,लूट का 4500 रुपया और लूट के दौरान इस्तेमाल किए गए अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा है. डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. पूछताछ में अपराधियों ने दो दिनों पूर्व हुए फाइनांसकर्मी से हुए लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है.

    अपराधियों के आपराधिक इतिहास

    गिरफ्तार अपराधियों सुभाष सहनी,अजय सहनी, नारद सहनी और रंजन सहनी शामिल है. सभी गिरफ्तार अपराधी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास है. ये सभी कई लूट,चोरी और डकैती कांडों में फरार चल रहे थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news