बक्सर में महासप्तमी पर मां भगवती के खुल गए पट, एसपी ने पूजा कर जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

    बक्सर में महासप्तमी पर मां भगवती के खुल गए पट, एसपी ने पूजा कर जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

    बक्सर(BUXAR): बक्सर में महासप्तमी के अवसर पर आज 9 अक्टूबर को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां भगवती का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. पट खुलते ही माता रानी के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा. इस दौरान बक्सर एसपी शुभम आर्य ने शक्ति दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में यजमान बनकर मां की पूजा अर्चना की और बक्सर के लोगों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

    बता दें कि, मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा गोलंबर पर भारतीय नौसेना के आईएनएस विक्रांत पोत पर मां दुर्गा को विराजमान किया गया है, जो एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना का प्रथम वायुयान वाहक पोत है. पूजा समितियों द्वारा आकर्षक और भव्य पंडालों में मां शक्ति के कईं रूपों को दर्शाया गया है. चारों तरफ मेला का नजारा दिख रहा है.

    मां के दरबार को पूजा समितियों द्वारा रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया है. भक्तों के लिए अलग-अलग मन्दिरों और प्रतिष्ठित जगहों का स्वरूप देकर पंडाल तैयार किया है. जिसमें मां दुर्गा अपने 9 रूपों में विराजमान हैं. यहां भक्त तीन दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों का दर्शन कर सकेंगे.

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ/बिहार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news