मानसून की दस्तक!बिहार में 17 जून से बारिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

    मानसून की दस्तक!बिहार में 17 जून से बारिश की संभावना, गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

    TNP DESK: बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है.अब बिहार में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने वाली है.आपको बताए भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 17 जून 2025 तक बिहार में प्रवेश करने की संभावना है.

    मानसून की शुरुआत पूर्णिया और किशनगंज के रास्त

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मानसून की शुरुआत पूर्णिया और किशनगंज के रास्ते होगी.जहां इसके बाद 72 घंटे के भीतर तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है,ऐसे में लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की देर से शुरुआत के बावजूद, बारिश की मात्रा सामान्य रहने की उम्मीद है.

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विभाग ने पटना समेत दक्षिण बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.साथ ही बारिश के देर से पहुंचने से किशन एवं आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ सकता है.

    तापमान में गिरावट 

    राज्य में कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मानसून के शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव की उम्मीद है.

    बिहार में मानसून के 17 जून तक पहुंचने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों के लिए भी एक नई उम्मीद जागेगी. हालांकि, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news