लापता लड़की की मिली लाश, शरीर पर मिले खुरपी से वार के कई निशान, इलाके में सनसनी

    लापता लड़की की मिली लाश, शरीर पर मिले खुरपी से वार के कई निशान, इलाके में सनसनी

    मुज़फ़्फ़रपुर (MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर के पारू में एक दलित युवती की दरांती से काटकर हत्या कर दी गई. शव पर तीन जगहों पर जख्म के निशान मिले हैं. परिजनों के बयान पर एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है. मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा में 12 अगस्त को एक युवती का शव बरामद हुआ था. परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. 

    रात भर गायब थी नाबालिग

    घटना के संबंध में मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि इससे पहले मृतका के बहनोई की भी हत्या हो चुकी है. रविवार की रात से मृतका गायब थी, रात भर परिजनों ने उसकी खोजबीन की. सुबह लालू छपरा चौर में मृतका का शव बरामद हुआ. हत्या का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया गया है.

    क्या कहा पुलिस ने

    पूरे मामले पर मुज़फ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को पारू थाना क्षेत्र में एक युवती का शव बरामद किया गया था. इनक्वेस्ट के आधार पर मृतका के शरीर पर तीन जगह धारदार हथियार के जख्म मिले हैं और बगल से एक खुरपी बरामद किया गया है. परिजनों के बयान के आधार पर एक को  नामजद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने और विशेष पता चलेगा.

    रिपोर्ट ऋषिनाथ  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news