जेपी गंगा सेतु का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री नितिन नवीन, कहा- पल में कोई दरार नहीं

    जेपी गंगा सेतु का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री नितिन नवीन, कहा- पल में कोई दरार नहीं

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना का मरीन ड्राइव कहा जाने वाला जेपी गंगा सेतु के उद्घाटन के मात्र 3 दिन बाद ही पुल में दरार आने की खबरे आने लगी. जिसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जेपी गंगा सेतु का बुधवार को निरीक्षण किया. विभाग के अधिकारियों के साथ उन्होंने जेपी गंगा सेतु के कथित दरार वाले हिस्से का निरीक्षण किया. साथ ही पुल को पूरी तरह से सुरक्षित बताते हुए दावा किया की जेपी सेतु में कोई दरार नहीं है.

    निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने नक्शा और पुल से मिलान किया और बताया कि कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम हुई है. इसे दरार नहीं कहा जा सकता है. पुल में कुछ नहीं हुआ है जो पुल के बाद सड़क बनती है उसमें गैपिंग आई है वह टेक्निकल रूप से रखा जाता है उसे ठीक किया जा रहा है. भविष्य में ऐसी कोई समस्या न हो उसका अभी निराकरण किया जा रहा है.

    दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना सेतु पथ 3,831 करोड़ की लागत से दीदारगंज से दीघा घाट तक 20.5 किलोमीटर तक का गंगापथ तैयार हुआ है. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अप्रैल को किया. लेकिन दो दिन बाद ही पूल में दरार होने की सूचना आने लगी. इस पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया. ऐसे में स्थल का निरीक्षण करने के लिए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आज दीदारगंज पहुंचे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news