मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ घिनौनी करतूत, अधेड़ गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ घिनौनी करतूत, अधेड़ गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर : जिले के बरुराज थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर आई 15 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोस के एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने मामा के घर आई हुई थी. आरोपी अधेड़ ने उसे उठाकर पास की एक झोपड़ी में ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद हंगामा मचने पर मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

    कथैया की रहनेवाली है पीड़िता

    पीड़िता मूल रूप से कथैया थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पूरे मामले को लेकर डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news