मुजफ्फरपुर: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मौलाना गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला 

    मुजफ्फरपुर: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मौलाना गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला 

    मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने अब आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में जामा मस्जिद का इमाम को पकड़ा गया है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो वो मस्जिद में नवाज पढ़ रहा था. 

    मौलाना के समर्थक थाने पहुंचे  

    इस आरोपी के खिलाफ समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज है. वहीं मौलाना कहना है कि वो बेकसूर है. नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद में बैठे हुए थे. तभी नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने पर लाकर पूछताछ की. गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मौलाना के समर्थक थाने पर पहुंच गए. पूछताछ के बाद समस्तीपुर पुलिस मौलाना को अपने साथ ले गई. 

    जानिए क्या है मामला 

    इस मामले के बारे में बता दें कि 24 सितंबर को मौलाना के गांव में उसके पड़ोसी की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण हो गया. ये अपहरण हथियार के बल किया गया. जिसके कई दिनों बाद एक अक्टूबर को लड़की की मां ने अपहरण का एफआईआर दर्ज कराई. अपहरण की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है. जिसको लेकर समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना में FIR दर्ज किया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news