बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक! चिकित्सा पदाधिकारियों को बांटा नियुक्ति पत्र

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक! चिकित्सा पदाधिकारियों को बांटा नियुक्ति पत्र

    पटना(PATNA):बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा दांव खेला है.राजधानी पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में वरीय चिकित्सा पदाधिकारियों और चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए.इस अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे.

    पढें स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

    इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से बिहार की प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, जिससे आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकेंगी.

    संविदा कर्मियों को जल्द ही स्थायी किया जाएगा

    इस मौके पर मंगल पांडेय ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों को जल्द ही स्थायी किया जाएगा, ताकि वे लंबे समय तक सेवा में बने रह सकें और उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिल सके. बताते चले कि की इस घोषणा से राज्यभर के हजारों संविदा कर्मियों में उम्मीद की लहर दौड़ गई है, जो वर्षों से स्थायीत्व की मांग कर रहे थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news