कटिहार में बड़ा रेल हादसा, अवध असम एक्सप्रेस और ट्रॉली की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत, तीन घायल

    कटिहार में बड़ा रेल हादसा, अवध असम एक्सप्रेस और ट्रॉली की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत, तीन घायल

    कटिहार( Katihar): बिहार के कटिहार जिले में बरौनी-कटिहार रेलखंड पर काढागोला और सेमापुर स्टेशनों के बीच महारानी गांव के पास एक गंभीर रेल हादसा हुआ.जहां बरौनी से कटिहार डाउन लाइन परआ रही ट्रेन संख्य 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि एक ट्रॉलीमैन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.

    दुर्घटना में एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत

    घटना सोनपुर रेल डिवीज़न की है,बता दे मामले की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने कहाँ कि चुकी ये इलाका कटिहार रेल डिवीज़न से सटा हुआ है इस लिए कटिहार से मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है. फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है.इस दुर्घटना में एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news