LS Election 2024:काराकाट में सिर चढ़ कर बोल रहा पवन सिंह का जादू,बिहार के इस युवा वोटर ने पावर स्टार को पांच कट्ठा जमीन देने का किया ऐलान  

     LS Election 2024:काराकाट में सिर चढ़ कर बोल रहा पवन सिंह का जादू,बिहार के इस युवा वोटर ने पावर स्टार को पांच कट्ठा जमीन देने का किया ऐलान  

    औरंगाबाद(AURANGABAD):2024 के लोकसभा चुनाव में जहां एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है. वही दूसरी ओर बिहार में हॉट सीट बनी काराकाट की संसदीय सीट पर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है. वोटरों में खासकर युवा वर्ग के वोटर्स पवन सिंह के दीवाने बने दिख रहे है. काराकाट के जिस किसी भी गांव में पवन जनसंपर्क में जा रहे है, वहां उन्हे देखने और सुनने के लिए वोटरो का हुजुम उमड़ पड़ रहा है.युवाओं में पवन सिंह की तस्वीर खींचने और साथ में सेल्फी लेने की होड़ मच जा रही है. 

    युवाओं में पवन सिंह की दिख रही है खास दीवानगी 

    आपको बता दें कि  युवाओं में पवन सिंह के प्रति दीवानगी इस कदर है कि वें उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. काराकाट के पूर्व के जनप्रतिनिधियों से खार खाएं एक ऐसे ही युवा वोटर ने पवन सिंह के प्रति दरियादिली दिखाई है. काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज प्रखंड के बलुआही गांव के युवा वोटर महेंद्र सिंह ने कुछ ऐसा ऐलान कर दिया जिसे जानकर हर कोई दंग और हैरान हो सकता है. 

    एक युवा वोटर ने पावर स्टार को पांच कट्ठा जमीन देने को किया ऐलान

           इस युवा वोटर ऐलान किया  है कि पवन काराकाट के ही बेटे है और पवन सिंह को काराकाट में घर बनाने और ऑफिस खोलने के लिए अपने गांव बलुआही में पांच कट्ठा जमीन देने के लिए तैयार है. पवन सिंह यहां आकर उनसे जमीन ले सकते है. इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि काराकाट की जनता इस बार बदलाव के मूड में एक तरफ जहां इसी बिहार में एक बीत्ता जमीन के लिए कई लोगों का खून बहाया जाता है, उसी बिहार में यदि कोई किसी प्रत्याशी को 5 कट्ठा जमीन मुफ्त में दे रहा है, तो कितनी बड़ी बात है.                        


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news