3.70 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी, स्कूल और CCTV लगेंगे, भागलपुर में NTPC - जिला प्रशासन के बीच पहली बार CSR M0U

    3.70 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी, स्कूल और CCTV लगेंगे, भागलपुर में NTPC - जिला प्रशासन के बीच पहली बार CSR M0U

    भागलपुर : पहली बार जिला प्रशासन और एनटीपीसी कहलगांव प्रबंधन के बीच कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी यानी CSR को लेकर समझौता ज्ञापन हुआ है. इस MoU के तहत करीब 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से एक सरकारी लाइब्रेरी का निर्माण10 सरकारी विद्यालयों के विकास और शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर सहमति बनी है.

    CSR फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध

    MoU कार्यक्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एनटीपीसी कहलगांव के हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र पटेल समेत एनटीपीसी और जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन का यह प्रयास सराहनीय है. उन्होंने भविष्य में भी अस्पतालों और स्कूलों के लिए CSR फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम

    वहीं एनटीपीसी कहलगांव के हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र पटेल ने बताया कि MoU से जुड़े कार्यों की शुरुआत जल्द की जाएगी उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिहार समेत 400 किलोमीटर के दायरे में किसानों के खेतों से पराली खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है. बायोमास फायरिंग के तहत करीब 6 लाख टन पराली खरीद का टारगेट रखा गया है. जिससे किसानों को आर्थिक लाभ होगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा यह MoU भागलपुर के विकास किसानों के हित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news