बिहार में बड़े पैमाने पर किया गया प्रशासनिक फेर बदल, 101 डीएसपी का किया तबादला,  गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

    बिहार में बड़े पैमाने पर किया गया प्रशासनिक फेर बदल, 101 डीएसपी का किया तबादला,  गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

    पटना(PATNA):बिहार में आज बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासनिक फेर बदल किया गया है.जहां राजधानी पटना समेत राज्य के लगभग सभी जिलों के डीएसपी का तबादला किया गया है.गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 101 डीएसपी का तबादला हुआ है.

    ज्यादातर डीएसपी की पोस्टिंग अपराध अनुसंधान विभाग में किया गया है

    आपको बताएं कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सरकार ने आज 26 दिसंबर 2024 को डीएसपी स्तर के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग किया है. राज्य सरकार ने सभी 101 डीएसपी को पदस्थापित किया है, और ज्यादतर की पोस्टिंग अपराध अनुसंधान विभाग में की है.

    एसटीएफ में भी की गई है पोस्टिंग

    आपको बतायें कि गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कई डीएसपी की पोस्टिंग एसटीएफ में किया गया है, तो वहीं कई लोगों का ट्रांसफर आईजी और डीआईजी के दफ्तर में किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news