गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा खगड़िया! केस उठाने से मना करने पर दर्जनों राउंड फायरिंग, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर  

    गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा खगड़िया! केस उठाने से मना करने पर दर्जनों राउंड फायरिंग, एक ही परिवार के 4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर   

    खगड़िया(KHAGADIYA):बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां जमीनी विवाद में दर्जनों राउंड गोलियां चली है. इस फायरिंग में चार लोगों को गोलियां लगी है. जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद में पूर्व में एक मामला थाना में दर्ज कराया गया था, इसी केस को उठाने के लिए दुसरे पक्ष की ओर से लगातार दबाब बनाया जा रहा था, लेकिन जब पहले पक्ष इस बात से इनकार कर दिया, तो उसके विरोध में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई.

    इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गोलियां लगी है

    वहीं इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गोलियां लगी है जिनको  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जिसमे दो लोगों की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है.वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.लोग इस घटना से हैरान है.

    ये पूरा खूनी विवाद  पुलिस परबता थाना इलाके के अगुवानी गांव की है

    वहीं घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.ये पूरा खूनी विवाद  पुलिस परबता थाना इलाके के अगुवानी गांव की है.पुलिस लगातार इस मामले की एक एक पहलु पर जांच कर रही है, ताकि आरोपी कौन है उसकी पहचान हो जाये.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news