जदयू में केसी त्यागी को मिली पार्टी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए मुख्य सालाहकार और मुख्य प्रवक्ता

    जदयू में केसी त्यागी को मिली पार्टी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए मुख्य सालाहकार और मुख्य प्रवक्ता

    पटना(PATNA): केसी त्यागी को जदयू ने एक बार फिर से पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है. कुछ महीने पहले जदयू ने केसी त्यागी को पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता पद से हटा दिया था. जदयू के करीब 20 साल के इतिहास में यह पहला मौका था जब केसी त्यागी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम से बाहर कर दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर से केसी त्यागी पर बड़ा भरोसा करते हुए जदयू ने उन्हें पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है.

    दरअसल, केसी त्यागी से एक दिन पहले ही दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी. दोनों के बीच हुई मुलाकात के बाद से ऐसी संभावना जताई जाने लगी थी कि एक बार फिर से केसी त्यागी को पार्टी का जिम्मा दे सकती है. उम्मीदों के अनुरूप मुलाकात के एक दिन बाद ही जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने त्यागी को पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता घोषित किया है.

    जदयू की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व सांसद केसी त्यागी समाजवादी आंदोलन से जुड़े एक अनुभवी नेता हैं. वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम किया है. जदयू अब उनका संगठनात्मक अनुभव चाहती है. इसलिए जदयू ने केसी त्यागी को पार्टी का विशेष सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news