कटिहार : "इश्क छुपता नहीं छुपाने से", गाने से ASP ने बांधी समा, वीडियो वायरल  

    कटिहार : "इश्क छुपता नहीं छुपाने से", गाने से ASP ने बांधी समा, वीडियो वायरल  

    कटिहार (KATIHAR)  : कटिहार पुलिस लाइन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यह कार्यक्रम पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए रखा गया था. इस कार्यक्रम में जिले के सभी आलाधिकारी मौजूद थे. इसी बीच एएसपी साहब ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. पुलिसिया माहौल तब और खुशनुमा हो गया जब ASP साहब गाना गाने लगे. जिसके बाद सभी का ध्यान बस उनकी ही तरफ था, और लोग उनके आवाज के फैन हो गए थे. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रहा है. 

    सभी का खींचा ध्यान 

    एएसपी साहब ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा गाया की समा बंध गया, "इश्क छुपता नहीं छुपाने से" और "नीले नीले अम्बर पर चांद जब आए" जैसे कई गाने को इन्होंने गाया, सभी की नजर एएसपी साहब की तरफ थी और सभी तालियों की गड़गड़ाहट से इनका होंसला अफजाई करने लगे, वैसे तो पुलिस और गायिकी का थोड़ा मेल नहीं है, लेकिन इसे सरस्वती का दिया हुआ वरदान ही कहिए जो ASP साहेब के गले से निकला हुआ मधुर आवाज सबों को प्रभावित कर गया, सच में उनके गायिकी और आवाज में दम है. 
     
    जानिए कौन है ये एएसपी 

    ASP मनोज कुमार वर्तमान में कटिहार में मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ साथ कटिहार जिला के ASP के पद पर तैनात हैं. इन्होंने दूसरी बार BPSC क्रेक कर सरकारी सेवा में dsp की नौकरी प्राप्त की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news