कैमूर पुलिस ने बैंक लूटकांड में 7 साल से फरार त्रिचि गैंग के अपराधी को किया गिरफ्तार, पढ़ें त्रिचि गैंग का इतिहास

    कैमूर पुलिस ने बैंक लूटकांड में 7 साल से फरार त्रिचि गैंग के अपराधी को किया गिरफ्तार, पढ़ें त्रिचि गैंग का इतिहास

    कैमूर(KAIMUR):कैमूर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने बैंक लूट मामले में फरार त्रिचि गैंग के अपराधी को गिरफ्तार किया है. आपको बताये कि गिरफ्तार अपराधी पीछले सात  साल से फरार चल रहा था. जिसको तामिलनाडु से मोहनिया पुलिस ने आज 16 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार साल 2016 में मोहनिया स्थित बैंक आफ इंडिया में डकैती के कांड में वांछित था. जिसे कैमूर पुलिस के टॉप 10 अपराधियों के सूची में शामिल किया गया था.

    कैमूर पुलिस ने बैंक लूटकांड में 7 साल से फरार त्रिचि गैंग के अपराधी को किया गिरफ्तार

    वहीं इस घटना के बाद कांड का उद्भेदन करते हुए 47 लाख रुपए की राशि पुलिस ने उस समय बरामद किया गया था और एक अपराधी सुरेश कुमार जो तमिलनाडु का रहने वाला था उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.उसके बाद से कांड के शेष वांछित 6 अपराधी आज तक फरार चल रहे थे. कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के क्रम में बताया कि रामजीनगर जिला तिरुचिरापल्ली राज्य तमिलनाडु में करीब 100-200 अपराधी हैं, जो पूरे देश में घूम-घूम कर अपराध करते हैं, और इसी क्रम में कोलकाता में अपराध करने के बाद ये लोग कैमूर जिले के भभुआ रोड स्टेशन पहुंचे थे. ये लोग जहां भी रहते हैं रेलवे स्टेशन पर ही रहते हैं, और कई राज्यों में इनका नेटवर्क है.

    पढ़ें त्रिचि गैंग का इतिहास

    कैमूर पुलिस ने एक अन्य लूटकांड जो चैनपुर थाना अंतर्गत हुआ था, इस मामले में 20 वर्षों से हैदराबाद में छुपकर रह रहे अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए कैमूर पुलिस की एक टीम को हैदराबाद भेजा गया था. जहां छापेमारी की गई तो अपराधी भागकर भभुआ आया. जहां से इसे भभुआ रोड स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी भभुआ थाना क्षेत्र के वरुण गांव निवासी बसंत बिंद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news