पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जुझारपुर गांव, रंजिश में चली दर्जनों गोलियां, दो घायल

    पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जुझारपुर गांव, रंजिश में चली दर्जनों गोलियां, दो घायल

    पटना (PATNA): बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. मामला है गौरीचक थाना क्षेत्र के जुझारपुर गांव का, जहां रविवार सुबह फायरिंग की एक बड़ी वारदात सामने आई है.

    दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गईं

    गौरीचक थाना अंतर्गत जुझारपुर गांव में रविवार सुबह मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. चश्मदीदों के मुताबिक, चार लोगों ने अचानक देसी कट्टों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अगमकुआं स्थित एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत अभी स्थिर बताई है.

    गांव में दहशत का माहौल

    घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.इस वारदात ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर देसी हथियार इतनी आसानी से आम लोगों के हाथों में कैसे पहुंच रहे हैं? क्या अवैध हथियारों का नेटवर्क राज्य में फिर से सक्रिय हो रहा है और क्या पुलिस की पकड़ इससे कमजोर होती जा रही है?


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news