नीतीश कुमार के खिलाफ जीतन राम मांझी कल करेंगे मौन प्रदर्शन, पढ़ें किस अपमान के खिलाफ आक्रोश में है मांझी


पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में पूर्व सीएम और हम संरक्षक जीतन राम मांझी को बुरी तरह से अपमानित किया था. विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि मेरी मूर्खता थी कि जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था, वहीं मांझी पर नीतीश कुमार के अमर्यादित बयान की खूब आलोचना हो रही है.
मांझी करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मौन प्रदर्शन
अब इस मामले में मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ 14 नवम्बर को सुबह 11.30 बजे पटना उच्च न्यायलय के पास अंबेडकर स्मारक पर मौन प्रदर्शन करनेवाले हैं. वहीं इसको कर जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मिडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरे अपमान के सहारे पुरे दलित समाज को ज़लील करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कल पटना उच्च न्यायलय के निकट अंबेडकर स्मारक पर एक मौन प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. जिसमें सभी संगठनों के साथ-साथ मैं भी उपलब्ध रहूंगा.
खुलेआम इस तरह की बयानबाजी हो रही है
आपको बताये कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी के बीच गहरी दोस्ती थी. लेकिन जैसे ही जीतन राम मांझी नीतीश कुमार से अलग हुए इन दोनों के बीच दुश्मनी शुरु हो गई.अब हालत ये हो गई है कि खुलेआम इस तरह की बयानबाजी हो रही है.
4+