Jharkhand Election:दूसरे चरण के प्रचार प्रसार के लिए पटना से रांची रवाना हुए तेजस्वी यादव, कहा-झारखंड में इस बार इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

    Jharkhand Election:दूसरे चरण के प्रचार प्रसार के लिए पटना से रांची रवाना हुए तेजस्वी यादव, कहा-झारखंड में इस बार इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार

    पटना(PATNA):झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के प्रचार प्रसार के लिए पटना से रांची के लिए तेजस्वी यादव रवाना हो गये है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि इसमें किसी को कोई डाउट नहीं होना चाहिए की झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन नहीं रही है. झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है.

    पढें पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर क्या कहा

    वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कल बिहार आ रहे हैं. जमुई में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है इस मौके पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा का प्रधानमंत्री अनावरण करेंगे, जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह देश के प्रधानमंत्री हैं किसी भी राज्य में जाएं किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. लेकिन हम तो इतना कहेंगे कि तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनने में बिहार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसलिए बिहार के साथ सौतेला व्यवहार न करें. हम लोगों की पुरानी मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, विशेष पैकेज मिलना चाहिए उसे पर केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा फोकस होनी चाहिए. प्रधानमंत्री जी बिहार आ रहे हैं उनसे बिहार के मुख्यमंत्री की मुलाकात हो रही है तो मुख्यमंत्री को भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए बात करनी चाहिए.

    नीतीश कुमार के वायरल वीडियो पर तेजस्वी यादव का बयान

    वहीं दरभंगा की सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री का पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है और कहा है कि मुख्यमंत्री अब तो हर लोगों का पैर छू रहे हैं उस पर हम लोग क्या कहें, जब वह सभी लोग का पैर छू रहे हैं तो प्रधानमंत्री का पैर छूना कोई गलत नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news