पहली बारिश में नगर निगम की खुली पोल, कई जगह सड़कों पर हुए गड्ढे, लोगों को हो रही परेशानी

    पहली बारिश में नगर निगम की खुली पोल, कई जगह सड़कों पर हुए गड्ढे, लोगों को हो रही परेशानी

    भागलपुर (BHAGALPUR) : एक तरफ जहां बारिश ने खुशियां बटोरी है वही दूसरी तरह इस पहली बारिश ने कई जगहों की पोल खोल डाली. आए दिन कभी अस्पताल परिसर में पानी भरने की खबर या कभी स्कूलों के अंदर पानी भर जाने के खबर सामने आते रहती है. ऐसा ही पोल खोलता भागलपुर से सामने आया है. जहां कई इलाके जलमग्न हो गए ,कई सड़कें नालों में तब्दील हो गई, रिवरफ्रंट का चल रहा काम धस गया, कई क्षेत्रों में सड़कें धंस गई, अब यहाँ सबसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा भोलानाथ पुल मानव बाट बन गया है.

    जनप्रतिनिधियों पर खड़े हुए कई सवाल

    भोलानाथ पुल में तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है. वही आम लोग इसी से पार होकर निकल रहे हैं. कई मोटरसाइकिल तो बीच में ही बंद हो जा रही है. वही कार के बोनट पर पानी भर जा रहा है, और किसी तरीके से लोग पानी से निकलने के लिए मजबूर हैं. बौसी पुल होकर लोग बायपास सहित कई मोहल्लों के साथ-साथ इधर से ही झारखंड के गोड्डा और कहलगांव भी जाते हैं. लेकिन जलजमाव के बावजूद भी ना तो जिला प्रशासन और ना ही स्मार्ट सिटी का नगर निगम इस और कोई ध्यान दे रहा है. वही परेशान नागरिक नगर निगम और जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं.

    मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र

    वहीं दूसरी ओर विधायक का कहना है कि उन्होंने जलजमाव पानी की समस्या सहित बरारी में बन रहे रिवरफ्रंट को लेकर किए जा रहे काम में अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है. वहीं उन्होंने नगर आयुक्त पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नगर आयुक्त कोई काम नहीं कर रहे हैं, अगर उन्हें कोई काम नहीं करना है तो वह अपना तबादला करा कर यहां से चले जाएं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news