लाउडस्पीकर को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मामला शांत कराने पहुंची टीम पर हमला, डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी

    लाउडस्पीकर  को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, मामला शांत कराने पहुंची टीम पर हमला, डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी जख्मी

    सीतामढ़ी(Sitamarhi): सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव में शुक्रवार की देर शाम लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय के बीच मारपीट हो गई. घटना की सूचना पा कर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम पर ही हमला हो गया. जिसमें तीन पुलिस कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए. फिलहाल पुलिस कर्मियों का इलाज शहर के निजी क्लिनिक में चल रहा है.

    आक्रोशितों द्वारा पुलिस कर्मियों पर किया गया पत्थरबाजी

    घटना में सदर डीएसपी सुबोध कुमार समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं. जख्मियों को ईलाज के लिए शहर स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. घटना के बारे में बताया जाता है कि धरहरवा गांव स्थित ब्रह्म स्थान पर नवाह का आयोजन किया गया था. जिसमे बजाए जा रहे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर एक समुदाय के लोगों द्वारा परिहार थाना पुलिस से शिकायत की गई थी. शिकायत के बाद पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर को बंद करवा दिया. जिससे दूसरे समुदाय के लोगो में नाराजगी थी. वहीं समुदाय के लोगों ने भी दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर बज रहे लाउडस्पीकर को बंद कराने का प्रयास किया. जिसके बाद दोनो पक्षों के बीच विवाद बढ़ और हिंसक झड़प का रूप ले लिया. इसकी सूचना पर पहुंची परिहार थाना पुलिस द्वारा आक्रोशितों को समझाने के प्रयास किया गया, जिसपर आक्रोशितो द्वारा पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की जाने लगी. जिसकी सूचना पर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में बेला, परिहार और पुलिस केंद्र से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया. लेकिन पुलिस टीम के पहुंचते ही आक्रोशित भीड़ ने अंधाधुन पुलिस पर पथराव और लाठी डंडा ले खदेरने लगे. जिसमे सदर डीएसपी सुबोध कुमार, परिहार थाना के दयाशंकर, डीएसपी के गार्ड समेत तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए. घटना के दौरान दोनो पक्षों के दर्जनों लोगो के जख्मी होने की भी सूचना है. हालांकि पुलिस द्वारा स्थिति पर नियंत्रण पाते हुए मामले को शांत करा दिया गया है.

    DM  और SP  ने लिया स्थिति का जायजा

    वही सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप कर रही है. इधर घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय रामाकृष्णा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की परिहार थाना अंतर्गत बड़हरवा पंचायत में लाउड स्पीकर बजाने को लेकर विवाद को सुलझाने पहुँची पुलिस दल पर आक्रोशित भीड़ द्वारा हमला किया गया. जिसमे SDPO, सदर के हाथ पर चोट आयी है एवं 2 अन्य पुलिस कर्मी चोटिल हुए हैं. DM एवं SP, सीतामढ़ी घटनास्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायज़ा ले रहे हैं एवं अग्रिम कार्यवाही कर रहे हैं. साथ ही पुलिस ने स्थिति सामान्य होने की बात कहते हुए किसी भी अफ़वाहों पे ध्यान ना दें एवं शांति बनाए रखने की अपील की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news