बक्सर में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने अश्लील गीत पर लगाए ठुमके, जांच के आदेश  

    बक्सर में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने अश्लील गीत पर लगाए ठुमके, जांच के आदेश  

    बक्सर(BUXAR): 15 अगस्त को जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था. देशभक्ति के गानों से सराबोर होकर झूम रहा था. वहीं बक्सर में फायरब्रिगेड के पुलिसकर्मी तिरेंगे के नीच अश्लील गानों पर डांस कर रहे थे. पुलिसकर्मियों ने ना फिर स्वतंत्रता दिवस का अपमान किया बल्कि अपनी वर्दी का भी मान नहीं रखा. वहीं इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है. अब फायर ब्रिगेड के पुलिसकर्मी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए उस व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं, जिसने ये वीडियो वायरल किया. 

    किस तरह का है वीडियो?

    वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति गेट के समीप स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय के कैम्पस में तिरंगे के नीचे खड़े होकर वर्दी पहने महिला व पुरुष पुलिस कर्मी, भोजपुरी के किसी अश्लील गीत पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. पास में दो महिलाएं भी सादे लिबास में डांस करते दिखाई दे रही हैं. 

    जांच टीम गठित 

    वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर फायर ब्रिगेड प्रभारी सत्यदेव कुमार ने बताया कि, इस तरह की वीडियो की सूचना हमें भी मिली है, लेकिन हमने अभी देखा नहीं है. डीएसपी साहब यहां पर आए हुए थे ध्वजारोहण करने के बाद जब हमलोग बाहर काम से निकले इसी दौरान का वह वीडियो होगा. सभी नव नियुक्त पुलिसकर्मी अभी 25 दिन पहले ही यहां ट्रेनिंग में आये हुए हैं. अभी तो सैलरी भी नहीं मिली है. मामले की गम्भीरता से जांच कर रहा हूँ. इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा. 

    बहरहाल, जिस तरह से पिछले दिनों गृह विभाग के द्वारा अश्लील गीत गाने और उसे शेयर करने को लेकर जिले में ही कई कार्यवाइयां की गई हैं ऐसे में पुलिसकर्मियों के द्वारा किए जा रहे इस नृत्य को लेकर किस तरह का एक्शन लिया जाता है यह देखने वाली बात होगी . 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news