बिहार में अब पुलिस पर भी मंडरा रहा है खतरा, पढ़ें कैसे महिला पुलिसकर्मी पर बदमाशों ने कर दी फायरिंग, हालत गंभीर

    बिहार में अब पुलिस पर भी मंडरा रहा है खतरा, पढ़ें कैसे महिला पुलिसकर्मी पर बदमाशों ने कर दी फायरिंग, हालत गंभीर

    कैमूर (Kaimur ): कैमूर जिले से बडी खबर आ रही है,जहाँ बेखौफ अपराधियों ने एक महिला पुलिस कर्मी को गोली मारी दी है.बता दे जिससे महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई , वही उन्हें घायल अवस्था में भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया . जानकारी के अनुसार जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला पुलिसकर्मी को बनारस हायर सेकंडरी रेफर कर दिया.बताया जाता है कि महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जाने के लिए कुदरा से ट्रेन पकड़ने अपने पति के साथ बाईक से रेलवेस्टेशन जा रही थी ,तभी बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मारी दी जिससे वो घायल हो गई .

    पढ़े क्या हैं पूरा मामला 

    सरिता कुमारी महिला पुलिसकर्मी कुदरा अपने किराये के मकान में रहती थी. जो भीतरी बांध करमचट थाना के रहने वाली थी.वही परिजनों ने बताया कि सरिता कुमारी अपने डियूटी पर मधेपुरा जा रही थी वजैसे ही कुदरा रेलवे स्टेशन पर पहुँचने वाली थी तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए.भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिल राज ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी आई थी जिससे गोली लगी थी . उन्होंने बताया कि गोली पीठ पर लगी थी, और अभी भी फंसा हुआ है. जहां एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद गंभीर मामलों को देखते हुए उसे बनारस रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रेलवे स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही है. घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news