भोजपुर में भतीजे ने की चाचा की हत्या, लंगड़ा कहे जाने पर कुदाल से ताबड़ोड़ किया प्रहार

    भोजपुर में भतीजे ने की चाचा की हत्या, लंगड़ा कहे जाने पर कुदाल से ताबड़ोड़ किया प्रहार

    आरा : बिहार के भोजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आरा के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौंधा टापू गांव में गुरुवार की रात मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया. जब लंगड़ा कहे जाने से नाराज भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी भतीजे कलक्टर राय ने अपने चाचा मदन राय पर कुदाल की बेंत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में मदन राय गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

    आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    मृतक की पहचान सुरौंधा टापू गांव निवासी राजनंदन राय के 38 वर्षीय पुत्र मदन राय के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे कलेक्टर राय को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार की सुबह आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान पाए गए हैं. इस मामले में मृतक की पत्नी कुंती देवी के बयान पर संबंधित थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

    पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही है जांच

    फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना का पटाक्षेप करते हुए आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की उसके भतीजे द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.

    घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद

    पकड़े गए आरोपों से जब पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि मृतक रिश्ते में उसके चाचा लगते हैं और उनके द्वारा गाली गलौज करते हुए लंगड़ा बोला गया.जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है.फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कुदाल के बेंत को भी बरामद कर लिया गया है.पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजने में जुटी हुई है।बहरहाल इस घटना के बाद से गांव में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news