पटना में आज होगी आरजेडी की राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

    पटना में आज होगी आरजेडी की राज्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

    पटना (Patna): राष्ट्रीय जनता दल की राज्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने जा रही है. बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, सहित तमाम वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, विधान पार्षद और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे.

    बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत और धारदार बनाना

    इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत और धारदार बनाना है. इसके अंतर्गत सांगठनिक कार्यक्रमों, अनुशासन और चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा होगी. आरजेडी के अंदरूनी ढांचे को पुनर्गठित करने की प्रक्रिया के तहत पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, और जिला अध्यक्ष के चुनाव पूरे हो चुके हैं. राज्य परिषद के सदस्य भी चुन लिए गए हैं.

    23 जून को लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे 

    बैठक में मंगनी लाल मंडल को आरजेडी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी.तेजस्वी यादव द्वारा अति पिछड़े समाज के नेता को यह जिम्मेदारी सौंपकर जातीय समीकरण साधने की रणनीति मानी जा रही है.बैठक में 5 जुलाई को मनाए जाने वाले आरजेडी के 28वें स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा होगी. साथ ही, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की रूपरेखा पर भी विचार होगा. जानकारी के मुताबिक, 23 जून को लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे और 5 जुलाई को उनकी वापसी की औपचारिक घोषणा होगी.राजद की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिससे पार्टी के आगामी राजनीतिक और चुनावी रणनीति की दिशा तय होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news