कोविड के नए वेरिएंट 1.81 को लेकर IGIMS हुआ अलर्ट, सुपरिटेंडेंट बोले-घबराएं नहीं, सतर्क रहें

    कोविड के नए वेरिएंट 1.81 को लेकर IGIMS हुआ अलर्ट, सुपरिटेंडेंट बोले-घबराएं नहीं, सतर्क रहें

    पटना(PATNA): कोविड के नए वेरिएंट 1.81 को लेकर जहां देशभर में चिंता का माहौल है, वहीं पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ने स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है.संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने जानकारी दी कि IGIMS में आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सप्लाई और मेडिकल स्टाफ की पूरी व्यवस्था है, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वेरिएंट से डरने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की जरूरत है.

    कोविड 1.81 वेरिएंट पहले की तुलना में कम घातक है

    आपको बताये कि कोविड 1.81 वेरिएंट पहले की तुलना में कम घातक है.लंग्स पर इसका असर न के बराबर होता है.वहीं इसके शुरुआती लक्षणों में हल्की सर्दी, खांसी, बदन दर्द, सिर दर्द शामिल है.जिससे घबराने की जरुरत नहीं है, जहां संक्रमण से बचाव के लिए भीड़-भाड़ से बचें, मास्क पहनें.

    सुपरिटेंडेंट बोले,घबराएं नहीं, सतर्क रहें

    डॉ. मंडल ने बताया कि IGIMS इससे पहले भी कोविड की लहरों में सफल प्रबंधन कर चुका है और आज भी पूरी तरह से तैयार है.घबराएं नहीं, लक्षण दिखें तो डॉक्टर से संपर्क करें.सतर्कता और सावधानी से ही हम इस संक्रमण को रोक सकते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news