“ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मर जाएगा, ”धमकी भरे फरमान से परिवार में दहशत


जहानाबाद : पटना के चर्चित नीट छात्रा संदिग्ध मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच के बीच अब छात्रा के परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं. अब तक दो बार अज्ञात लोगों द्वारा धमकी भरी पर्ची घर पर फेंकी जा चुकी है जिससे परिवार दहशत में है.
परिवार के सदस्य भयभीत
परिजनों के अनुसार पहली पर्ची 14 फरवरी को दिन में घर के परिसर में मिली थी. इसके बाद 17 फरवरी को दोबारा एक और पर्ची फेंकी गई. पर्ची में स्पष्ट तौर पर मामले को आगे न बढ़ाने की चेतावनी दी गई है. उसमें लिखा था “ना मानोगे बेटी गई, बेटा भी मर जाएगा।”लगातार मिल रही धमकियों से परिवार के सदस्य भयभीत हैं. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
सुरक्षा के मद्देनजर परिजनों ने अपने घर के मुख्य दरवाजे, आंगन और आसपास के हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए. कैमरों के माध्यम से घर के आसपास होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके. स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिवार की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. गौरतलब है कि नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला पहले से ही सुर्खियों में है और अब धमकी भरी पर्चियों ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है.
चौकीदार की तैनाती की गई
सुरक्षा को देखते हुए दिन में एक चौकीदार और रात में दो चौकीदार की तैनाती की गई है. वहीं छात्र की मां ने बताया की दो बार धमकी वाला पर्ची मिलने के बाद से हम लोगों में दहशत था जिसके कारण हम लोगों ने सीसीटीवी कैमरा और किचन के खिड़की को लोहे से कवर करने का निर्णय लिया. वही घर के किचन में लागे जालीदार खिड़की को लोहे के गेट से पैक कर दिया जा रहा है. परिवार वालों ने अपनी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा और लोहे के गेट का व्यवस्था किया.
मालूम हो कि सीबीआई तीसरी बार जहानाबाद पहुंचकर मृत छात्रा के ननिहाल से मामा और मामी से पूछताछ की बताया जाता है कि मामी मृतका के साथ अस्पताल में घायल अवस्था में साथ में थी
4+