"मरने से पहले लालू भाई से मिलना है” राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर भावुक हुआ समर्थक, सीएम नीतीश के लिए कह दी ये बात

    "मरने से पहले लालू भाई से मिलना है” राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर भावुक हुआ समर्थक, सीएम नीतीश के लिए कह दी ये बात

    TNP DESK- राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर उनके समर्थकों का जोश और जज़्बा देखने लायक था. जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी बीच एक भावुक समर्थक का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

    लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे उस समर्थक ने कैमरे के सामने कहा "मरने से पहले एक बार मिलना चाहते हैं लालू भाई से. उन्होंने कहा मर जाएंगे मगर नीतीश के पास न जायेंगे. MP-विधायक सब के आगे न जायेंगे, जो काम होगा, यही (लालू जी) से करवाएंगे...”

    इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. यह साफ दर्शाता है कि लालू यादव का जनता से जुड़ाव अब भी गहरा है और उनके समर्थक उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक भावना के रूप में देखते हैं. वहीं, नीतीश कुमार पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि कुछ वर्गों में उनकी लोकप्रियता को लेकर असंतोष बना हुआ है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news