पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद के साथ किया कुछ ऐसा की दहल गया इलाका, जानिए पूरा मामला

    पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद के साथ किया कुछ ऐसा की दहल गया इलाका, जानिए पूरा मामला

    TNP DESK- बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के सराव गावं की है.

    बताया जा रहा है कि गोली लगने से सुगन्ध यादव की पत्नी पूनम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति सुगन्ध यादव को गम्भीर स्थिति में सासाराम के सदर अस्पताल में आनन फानन में इलाज के लिए भेज दिया गया.

    पुलिस ने बताया क्यों दिया घटना को अंजाम

    उधर घटना के सूचना के बाद पहुँचे बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुगन्ध यादव की शादी 10 वर्ष पहले तेंदुआ ग्राम में हुई थी. सुगन्ध का ससुराल वालों से अनबन चल रहा था. इसलिए वह पत्नी को मायके जाना नहीं देना चाहता था. लेकिन दो दिन पहले पत्नी किसी कार्यक्रम में शामिल होने मायके गयी हुई थी. जब वह मायके से लौटी तो दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई .इसी बीच  बुधवार के अहले सुबह सुगन्ध यादव ने पत्नी से विवाद कर उसे गोली मार दी. फिर खुद को भी गोली मार ली. गोली चलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. हालांकि इस मामले में  पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news