शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गए सैकड़ों छात्र -छात्राएं, जमकर किया हंगामा, जानिए क्या है इनकी मांग

    शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की गाड़ी के सामने सड़क पर लेट गए सैकड़ों छात्र -छात्राएं, जमकर किया हंगामा, जानिए क्या है इनकी मांग

    TNP DESK: BPSC TRE 3 के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का घेराव कर जमकर हंगामा किया. अभ्यर्थियों का कहना था कि लंबे समय से सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है. 

    दरअसल पटना के बाकरगंज स्थित राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने  शिक्षा मंत्री पहुंचे थे. जैसे ही शिक्षा मंत्री बाहर निकले अभ्यर्थियों ने उन्हें घेर लिया. फिर जब गाड़ी में बैठकर मंत्री जी कार्यक्रम स्थल से निकलने लगे, तो BPSC TRE 3 के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया. वहीं कई अभ्यर्थी उनके गाड़ी के आगे लेट गए.  उसमें काफी संख्या में लड़कियां थी और गाड़ी को नहीं जाने दे रही थी.  बाद में भारी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया और उन्हें वहां से जबरदस्ती हटाया गया. उसके बाद शिक्षा मंत्री को कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से निकाला  गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news