मोकामा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और हाइवा में आमने सामने टक्कर, चालक और खलासी गंभीर रूप से जख़्मी


मोकामा(MOKAMA): मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमहला आउटपोस्ट के रामपुर डुमरा गांव में एनएच 80 पर ट्रक और हाइवा में आमने सामने टक्कर हो गई. जिससे उसमें सवार चालक और खलासी गंभीर रूप से जख़्मी हो गये, और ट्रक चालक को भी चोट आई. गनीमत ये रही की 112 क्वीक रिस्पोंस टीम ने प्रभारी थानाध्यक्ष शारदा नंद राय के निर्देश पर तुरंत घायलों को कड़ी मशक्क्त से बाहर निकाला और स्थति को देखते हुये बेगूसराय के निजी अस्पताल में भेज़ दिया जहाँ घायलों की स्थति खतरे से बाहर है. पुलिस ने बताया की घटना ढाई बजे रात की है. जिसमें सम्भवतः आँख लगने के कारण हाइवा ने ट्रक में टक्कर मार दी. इस हादसे में चालक सलीम शेख और खलासी राहुल शेख को अधिक चोट आई है. दोनों थाना बरहरवा जिला साहिबगंज झारखण्ड के रहने वाले हैं.
4+