खान सर की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायें महामहिम, इंस्टीट्यूट पहुंचकर की मुलाकात, सराहना करते हुए कह दी ये बात

    खान सर की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायें महामहिम, इंस्टीट्यूट पहुंचकर की मुलाकात, सराहना करते हुए कह दी ये बात

    पटना(PATNA):बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने आज पटना के लोकप्रिय शिक्षक और यूट्यूबर फैज़ल खान उर्फ खान सर से मुलाकात की. इस दौरान वे खुद खान सर के इंस्टीट्यूट पहुंचे और वहां छात्रों के साथ बातचीत भी की.राज्यपाल की यह मुलाकात शैक्षणिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखी जा रही है.

     खूब की सराहना

    आपको बताये कि खान सर अपने सरल और रोचक शिक्षण शैली के कारण देशभर में युवाओं के बीच लोकप्रिय है, खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए वे एक प्रेरणा स्रोत बन चुके है.इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में खान सर के योगदान की सराहना की और युवाओं को प्रेरित करने के उनके प्रयासों की जमकर तारीफ की.

    शिक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

    वहीं खान सर ने भी राज्यपाल के आगमन पर उनका आभार जताया और शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news