ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो! महिला उम्मीदवार को माला पहनाने जा रहे थे नीतीश कुमार, देखिए VIDEO फिर क्या हुआ

    ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो! महिला उम्मीदवार को माला पहनाने जा रहे थे नीतीश कुमार, देखिए VIDEO फिर क्या हुआ

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर और कांटी से की.एनडीए की जनसभाओं में उन्होंने जनता से एक बार फिर गठबंधन को समर्थन देने की अपील करते हुए विकास और रोजगार के मुद्दे पर जोर दिया.मीनापुर हाई स्कूल मैदान और कांटी राजकीय कीर्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने जदयू प्रत्याशी अजय कुशवाहा, अजीत कुमार, राज कुमार राजू, मदन चौधरी और भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद के पक्ष में वोट मांगा.

    “एक करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार”

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा बिहार में विकास की गति को रुकने नहीं देना है. आने वाले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार, सड़क, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है.24 नवंबर 2005 को जब हमारी सरकार बनी थी, तब बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। लोग शाम होते ही घरों से निकलने से डरते थे.हमने समाज में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बनाया है.उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा “विकास के कार्यों को याद रखिए, अफवाहों में मत आइए.

    मंच पर दिखा हल्का-फुल्का पल

    सभा के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी रमा निषाद को माला पहनाने के लिए हाथ बढ़ाया, तभी बगल में खड़े राज्यसभा सांसद संजय झा ने उनका हाथ पकड़ लिया. मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बोले 
    “ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो!”उनकी इस बात पर मंच और भीड़ में ठहाके गूंज उठे.इसके बाद उन्होंने रमा निषाद को माला पहनाई.

    रमा निषाद बनीं भाजपा की नई उम्मीदवार

    गौरतलब है कि रमा निषाद, भाजपा के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और इस बार भाजपा ने उन्हें औराई विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय की जगह उन पर भरोसा जताया है.जनसभाओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए.मंच पर एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और पूरे उत्साह के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत की गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news